बिलासपुर।सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ (महासंघ) ने आंदोलन के द्वितीय चरण में सभी क्षेत्रीय इकाइयों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें दवाइयों की अनुपलब्धता, पेपर प्रमोशन में तकनीकी कर्मचारियों की उपेक्षा सहित 11 सूत्रीय मांगे शामिल हैं ।

छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ (महासंघ) द्वारा अपनी विभिन्न मांगों समस्याओं के निराकरण में पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपेक्षात्मक रुख अपनाए जाने से प्रदेश भर में आंदोलन करने का निर्णय लिया था।

इसके तहत 9 अक्टूबर को क्षेत्रीय मुख्यालय बिलासपुर में कार्यपालक निदेशक के माध्यम से चेयरमैन को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

इस पर कोई पहल न होने से शुक्रवार को क्षेत्रीय मुख्यालय बिलासपुर में जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर पावर कंपनी प्रबंधन को निराकरण के निर्देश दिये जाने का निवेदन किया गया।

आगामी दिनों में मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष भेंट कर पावर कंपनी प्रबंधन के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सौतेले व्यवहार से अवगत कराया जाएगा।

इस अवसर पर बिलासपुर क्षेत्रीय ईकाई के अध्यक्ष, दिनेश बाजपेयी , सचिव संतोष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष ए.ईश्वर राव के साथ ही क्षेत्रीय ईकाई के सदस्य गण के.के. शुक्ला , सलीम बेग , सतीश कुमार गुप्ता , राजेन्द्र शर्मा , अनिल शेवालकर , अनुराग श्रीवास्तव , उपस्थित थे।