MP Home Guard Recruitment 2026/मध्य प्रदेश में होमगार्ड (नगर सेना) के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। करीब 18 साल के लंबे अंतराल के बाद होने वाली इस भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इसी महीने विज्ञापन जारी कर सकता है। प्रस्तावित भर्ती में कुल 5020 पदों को भरा जाना है। इनमें सामान्य ड्यूटी के 4532 पद और उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए 488 पद शामिल हैं।

इस भर्ती की खास बात यह है कि पहली बार जिला स्तर के बजाय प्रदेश स्तर पर भर्ती आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, पदों की संख्या, आरक्षण और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अंतिम जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

MP Home Guard Recruitment 2026/मध्य प्रदेश में होमगार्ड को डाइंग कैडर घोषित किए जाने के बाद वर्ष 2008 से नियमित भर्ती बंद थी। इसके बाद वर्ष 2016 में उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ के दौरान करीब 2600 जवानों को अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया था। बाद में इन जवानों को नियमित सेवा में शामिल कर लिया गया।

नई भर्ती नहीं होने और जवानों के सेवानिवृत्त होने के कारण विभाग में रिक्त पदों की संख्या बढ़ती गई। प्रदेश में होमगार्ड के कुल 15,800 पद स्वीकृत हैं और इनके संचालन के लिए 97 कंपनियां गठित की गई हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इनमें से 6690 पद खाली हैं। अब सरकार ने इन रिक्तियों को भरने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।

प्रस्तावित भर्ती में महिलाओं को भी अवसर देने की योजना है। इसके तहत कुल पदों में से 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखने का प्रस्ताव है। विभाग में फिलहाल करीब 350 महिला जवान कार्यरत बताई जा रही हैं। इससे पहले होमगार्ड में महिलाओं की भर्ती सीमित स्तर पर हुई थी।MP Home Guard Recruitment 2026

होमगार्ड की सेवा में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और फील्ड में जिम्मेदारियों को देखते हुए महिला भर्ती को लेकर पहले सीमाएं रही हैं। अब महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

आरक्षण के प्रस्ताव के अनुसार, अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 20 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 15 प्रतिशत पद आरक्षित रखने की बात सामने आई है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में अंतिम नियम और वर्गवार पदों का विवरण भर्ती विज्ञापन में सामने आने की उम्मीद है।

होमगार्ड महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के अनुसार, भर्ती के लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। पहले रिक्तियों के आधार पर जिला स्तर पर नियुक्तियां की जाती थीं, लेकिन इस बार कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से प्रदेश स्तर पर भर्ती कराने की तैयारी है।MP Home Guard Recruitment 2026