बिलासपुर..शहर के तालापारा इलाके में युवक की गर्दन पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महाराष्ट्र भाग गया था, लेकिन पुलिस की लगातार पतासाजी और निगरानी के चलते वह पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सका।

पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी मो. समीर ने साहिल बर्मन पर ब्लेड से हमला कर उसकी गर्दन पर गंभीर चोट पहुंचा दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी अस्पतालों में महंगा इलाज नहीं करा सकी महिला, सिम्स ने संभाला मोर्चा; जबड़े की बड़ी सिस्ट का सफल इलाज
निजी अस्पतालों में महंगा इलाज नहीं करा सकी महिला, सिम्स ने संभाला मोर्चा; जबड़े की बड़ी सिस्ट का सफल इलाज
बिलासपुर.... सरकारी अस्पतालों को लेकर अक्सर सुविधाओं और इलाज की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं, लेकिन सिम्स बिलासपुर में सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देशन में फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार करते हुए बताया कि घटना के बाद उसने अपनी स्कूटी रेलवे स्टेशन पार्किंग में खड़ी कर दी थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए महाराष्ट्र के भंडारा भाग गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
रचना की रचनात्मकता को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित, खबरों से योजनाओं तक बेहतर संवाद की पहल
रचना की रचनात्मकता को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित, खबरों से योजनाओं तक बेहतर संवाद की पहल
बिलासपुर... जनसंपर्क की भूमिका अब केवल सरकारी कार्यक्रमों और सूचनाओं को मीडिया तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है। सूचना की त्वरित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्लेड और स्कूटी सीजी 10 बीजी 5265 को रेलवे स्टेशन पार्किंग से बरामद कर जप्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी मो. समीर  निवासी साईं मंदिर के पास, तालापारा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पहले बेरहमी से पीटा..फिर बाइक पर बैठाकर ले गए;  पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा
दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पहले बेरहमी से पीटा..फिर बाइक पर बैठाकर ले गए; पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचा
बिलासपुर... पुरानी रंजिश में एक युवक को पहले सड़क पर घेरकर पीटा गया और फिर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.