CG News: दंतेवाड़ा।दंतेवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज के जरिए सीआईएसएफ में नौकरी पाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया  है। आरोपी ने दंतेवाड़ा का फर्जी निवास व आय प्रमाण पत्र बनवाकर सीआईएसएफ में भर्ती पाई थी। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, थाना सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों से संबंधित प्रकरण में कार्रवाई की गई। जाँच के दौरान सामने आया कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सत्यम दीक्षित द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दंतेवाड़ा जिले का निवास व आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर उन्हें CISF भर्ती प्रक्रिया में उपयोग किया था। इन दस्तावेजों के आधार पर आरोपी CISF में भर्ती होकर देवली, राजस्थान में नौकरी कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday – दशहरा, दीपावली और शीतकालीन की छुट्टी घोषित, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
CG Holiday – दशहरा, दीपावली और शीतकालीन की छुट्टी घोषित, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
CG: छत्तीसगढ़ में अवकाश का ऐलान किया गया हैं। प्रदेश में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार राजस्व अधिकारियों व तहसील कार्यालय से प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने पर उनके लिए प्रस्तुत दस्तावेजों की सत्यता संदिग्ध/फर्जी पाए जाने संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की गई।

आरोपी के राजस्थान में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने देवली, राजस्थान से सत्यम दीक्षित को गिरफ्तार किया। आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Vishnudeo Sai: माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: CM विष्णुदेव ने साझा की भावुक कविता
Vishnudeo Sai: माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं: CM विष्णुदेव ने साझा की भावुक कविता
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति में माँ के सर्वोच्च स्थान को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रकरण में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने व प्रमाण पत्र प्राप्त करने में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

दंतेवाड़ा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सरकारी नौकरी अथवा किसी शासकीय लाभ के लिए फर्जी दस्तावेजों का उपयोग न करें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सनसनी वारदात : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,आरोपी की तलाश जारी
सनसनी वारदात : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,आरोपी की तलाश जारी
कोरबा जिले में एक युवक पर अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर शव को घर की बाड़ी में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई में निरीक्षक धनंजय सिन्हा, उप निरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षक क्रमांक 91 प्रमोद यादव एवं आरक्षक क्रमांक 1268 पंकज मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।