CG Job: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। यह आयोजन 24 सितंबर को 230 पदों की भर्ती के लिए होगा।

CG Job/मिली जानकारी अनुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला लाईवलीहुड कॉलेज के द्वितीय तल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, ग्राम बरोडाबाजार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- संतान पालन अवकाश की मंजूरी पर सवाल, तत्कालीन BEO और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय जांच
CG News- संतान पालन अवकाश की मंजूरी पर सवाल, तत्कालीन BEO और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय जांच
CG Teacher News: स्कूल शिक्षा विभाग में संतान पालन अवकाश के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिम्मेदार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपसंचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 230 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -कोरबा के जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, शुक्रवार से थे लापता
CG News -कोरबा के जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, शुक्रवार से थे लापता
कोरबा जिले के अरतेरा गांव के पास जंगल में एक युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर लटके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप/वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है।

रिक्तियों की संख्या, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल सहित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in पर भी जानकारी प्राप्त का सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलिंग रजिस्टर में हेरफेर,काउंसलर और पत्नी के खिलाफ फर्जीवाड़े की FIR, कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
CG News -परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलिंग रजिस्टर में हेरफेर,काउंसलर और पत्नी के खिलाफ फर्जीवाड़े की FIR, कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
CG Crime News:पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए काउंसलर को जिम्मेदारी दी गई थी। काउंसलर ने शिकायतकर्ता की पत्नी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.