cg news/प्रतापपुर। सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत केरता, जनपद पंचायत प्रतापपुर में पंचायत सचिव मोहर लाल रजवाड़े पर फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकालने और गबन का आरोप लगा है। इस मामले में सरपंच और ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की है।

सरपंच लक्ष्मी बाई ने खडग़वां पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत में कहा है कि सचिव ने 5 अक्टूबर को उनके फर्जी हस्ताक्षर कर एक ग्रामीण को 48,000 रुपये का चेक जारी किया। इसके अलावा पंचायत की अन्य सामग्रियों और बिलों में भी फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग किए जाने की बात कही गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खडग़वां प्रतापपुर के ग्रामीण विवेक कुमार चक्रधारी ने भी सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सचिव ने उनकी दुकान से 65,000 रुपये का सामान लिया और भुगतान न करने पर राशि सरपंच द्वारा खर्च किए जाने की बात कहकर टालमटोल किया। इस दौरान विवाद की स्थिति बनी, जिसे ग्रामीणों की मध्यस्थता से सुलझाया गया।

घटना के कुछ दिन बाद 10 अक्टूबर को सचिव ने सरपंच के पुत्र देवसाय पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। सरपंच लक्ष्मी बाई का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद है और सचिव द्वारा मामले को दबाने के उद्देश्य से लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल मामले की जांच प्रतापपुर थाना और खडग़वां पुलिस चौकी की टीम कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.