CG News/विश्रामपुर। गायत्री भूमिगत खदान में कार्यरत लगभग 300 ठेका श्रमिकों ने मंगलवार को बोनस वितरण और कार्य दिवस सुनिश्चित करने को लेकर खान प्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। यह आंदोलन संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) के नेतृत्व में किया गया।

श्रमिकों ने अपनी दो प्रमुख मांगें रखीं— दीपावली से पहले कोल इंडिया द्वारा घोषित 8.33 फीसदी बोनस राशि का वितरण।  महीने में न्यूनतम 26 कार्य दिवस सुनिश्चित करना।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) के क्षेत्रीय सचिव ने कहा कि स्थानीय प्रबंधन और ठेकेदार की ओर से अभी तक बोनस वितरण की कोई स्पष्ट तैयारी नहीं दिखाई दे रही है। उनका कहना था कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी भुगतान में विलंब की आशंका बनी हुई है।

संघ के नेता कामरेड पंकज गर्ग ने आरोप लगाया कि खदान में आवश्यकता से अधिक श्रमिकों को बाहर से काम पर रखा जा रहा है, जिसके कारण पहले से कार्यरत श्रमिकों को केवल 10-15 दिन ही काम मिल पा रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंदोलन को कामरेड वी.सी. जैन और अन्य ठेका श्रमिकों ने भी संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.