cg news/कोंडागांव। कोण्डागांव पुलिस ने म्यूल खाता धारक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के म्यूल खाता में साढ़े 51 लाख रुपए  का अवैध ट्रांजैक्शन किया गया था।

भारत सरकार के गृृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय सायबर अपराध पोर्टल के माध्यम से शिकायतें मिली थीं।  थाना कोण्डागांव एवं सायबर की विशेष टीम तैयार कर जांच की गई। जिसमें पता चला कि इण्डियन ओवरसिज बैंक के एक खाते से भारत के विभिन्न राज्यों के आई शिकायतों में  कुल 5132024 रूपये  का अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रकरण के जांच के दौरान इण्डियन ओवरसिज बैंक के खाता  धारक आरोपिया  यामिनी सोरी,  आदिल खान दोनों निवासी जामकोट पारा कोण्डागांव के द्वारा कम समय में अधिक धन अर्जित करने बेइमानी पूर्वक अवैध लाभ कमाने हेतु म्यूल खाता का प्रयोग कर अवैध ट्रांजैक्शन किया गया ।

आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से एवं आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने से  13 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.