cg news-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में से एक, प्रदेश के उद्योग मंत्री के बंगले के पास, ड्यूटी पर जा रही एक नर्स पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। यह हमला इतना भीषण था कि वार करने के बाद चाकू नर्स की पीठ में ही फंसा रह गया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती एक निजी अस्पताल की लैब में नर्स के तौर पर कार्यरत है। शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे वह रोजाना की तरह अपने घर से पैदल निहारिका स्थित लैब के लिए निकली थी। जैसे ही वह सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पंप हाउस डी बंगला रोड पर मंत्री के बंगले के करीब पहुंची, पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
कोटा। राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2024 में चयनित 1644 अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। डाइट में ओरिएंटेशन प्रोग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बदमाशों ने नर्स की पीठ पर पूरी ताकत से चाकू घोंपा और मौके से फरार हो गए। अचानक हुए इस हमले से युवती चीखती हुई लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ी।

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब युवती की पीठ पर चाकू फंसा देखा और उसे खून से लथपथ पाया, तो उनके होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल नर्स को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -सीएम हेल्पलाइन शिकायत के निपटारे पर विवाद, DEO दफ्तर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Cg news -सीएम हेल्पलाइन शिकायत के निपटारे पर विवाद, DEO दफ्तर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Cg news -छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत के कथित जल्दबाजी और संदिग्ध निपटारे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिनदहाड़े हुई इस वारदात की खबर मिलते ही सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -आत्मानंद स्कूल में बड़ा बवाल,शराबी शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, शिकायत करने पहुंचे छात्र को प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़
Cg news -आत्मानंद स्कूल में बड़ा बवाल,शराबी शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, शिकायत करने पहुंचे छात्र को प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़
Cg news -छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में एक सनसनीखेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस कायराना हमले के पीछे का असली मकसद क्या था। क्या यह कोई पुरानी रंजिश थी या इसके पीछे कोई और कारण था, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।