CG News/जांजगीर। महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाले ड्राइवर पर FIR दर्ज किया है। पुलिस कारवाई के बाद, उपसंचालक पशु चिकित्सा ने निलंबित कर दिया है।उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला-जांजगीर चांपा ने आदेश जारी कर वाहन चालक को निलंबित कर दिया है।

जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर-चांपा छ.ग.मे पुलिस द्वारा दाण्डिक अपराध मे चालान पेश किये जाने से शासकीय सेवक के नैतिकता का पतन होने के कारण, रूपेश कुमार थवाईत, वाहन चालक कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) को छत्तीसगढ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) में निहित प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वाइन फ्लू – स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तरों की व्यवस्था..जांच के लिए वीटीएम और आरटीपीसीआर सुविधा
स्वाइन फ्लू – स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तरों की व्यवस्था..जांच के लिए वीटीएम और आरटीपीसीआर सुविधा
रायगढ़/ जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच और उपचार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रूपेश कुमार थवाईत वाहन चालक कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। संबंधित कर्मचारी का निलंबन अवधि मे मुख्यालय पशु चिकित्सालय चांपा जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) निर्धारित किया जाता है।

पशु चिकित्सा विभाग में एक महिला डॉक्टर ने अपने ही विभाग के एक वाहन चालक के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला थाना पुलिस ने वाहन चालक रूपेश थवाईत के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। इधर, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

पशु चिकित्सा विभाग की एक महिला डॉक्टर ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके विभाग का वाहन चालक रूपेश थवाईत लगातार पीछा करता है। उसकी मोबाइल में अश्लील बातें करना, अश्लील मैसेज भेजता है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तंग आकर महिला डॉक्टर ने मामले की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई है। महिला थाना प्रभारी ने आरोपी वाहन चालक रूपेश थवाईत के खिलाफ धारा 78, 79, 351-2 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।