cg news/बिलासपुर।विधि विधायी विभाग के प्रमुख सचिव मनीष कुमार ठाकुर ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ bilaspur हाई कोर्ट के जस्टिस पीपी साहू को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया है।

विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 (क्रमांक 39 सन् 1987) की धारा 6 की उप-धारा (2) के खण्ड (ख) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के परामर्श से, माननीय न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष के रूप में नामनिर्दिष्ट करते है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिए कौन हैजस्टिस पीपी साहू के बारे में

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: उनका जन्म 19 अप्रैल 1971 को धमतरी जिले के कुरुद तहसील के ग्राम जी. जामगांव में हुआ। उनके पिता का नाम एसआर. साहू और माता का नाम सावित्री देवी साहू है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा: उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जबलपुर (मध्य प्रदेश) से पूरी की। इसके बाद उन्होंने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से B.Com और LLB की डिग्री हासिल की।

कानूनी करियर (वकालत)पंजीकरण: 12 मार्च 1996 को एक अधिवक्ता के रूप में अपना पंजीकरण कराया। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. निर्मल कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में अपने कानूनी करियर की शुरुआत की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रैक्टिस: जस्टिस साहू ने जिला एवं सत्र न्यायालय जबलपुर, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (जबलपुर) और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (बिलासपुर) में अपनी सेवाएं दीं।

कानूनी क्षेत्र: उन्होंने मुख्य रूप से सिविल, क्रिमिनल, सर्विस, लेबर, मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स, रिट, संविधान, मध्यस्थता (Arbitration) और वैवाहिक मामलों से जुड़े कानूनों के विशेषज्ञ के रूप में काम किया।

न्यायिक यात्रा: अतिरिक्त न्यायाधीश, उन्हें 18 जून 2018 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 11 मई 2020 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वर्तमान में जस्टिस साहू छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी (High Court Legal Services Committee) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं।