बिलासपुर। saturday से 19 सितंबर से bilaspur कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल से उड़ान का समय बदलने और उसे अंबिकापुर डाइवर्ट करने से यात्रियों की संख्या आधे से कम रह गई थी।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने साजिश के तहत बिलासपुर कोलकाता फ्लाइट बंद करने का आरोप राज्य विमानन विभाग के अधिकारियों पर लगाया है। समिति ने तत्काल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से दखल देने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन की समीक्षा: CS ने आगामी 20 वर्षों की कनेक्टिविटी और विकास जरूरतों के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
CG News- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन की समीक्षा: CS ने आगामी 20 वर्षों की कनेक्टिविटी और विकास जरूरतों के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
बैठक में मिशन के तहत प्रदेश के सड़क, ऊर्जा, ट्रांसमिशन, जल, सिंचाई, संचार, फाइबर नेटवर्क तथा अन्य आवश्यक अधोसंरचना के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने ब्यौरा देते हुए बताया कि दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच 33 उड़ानों में 1335 यात्री कोलकाता गए। इसके बाद राज्य शासन के प्रस्ताव पर इस फ्लाइट को व्हाया अंबिकापुर कर इसके समय में बदलाव किया गया और फ्लाइट का समय सुबह से बदलकर दोपहर कर दिया गया । इससे यह सीधी चलने वाली फ्लाइट को व्हाया अंबिकापुर कर 4 घंटे की फ्लाइट बना दिया ।

0 अंबिकापुर से कम यात्री मिलने के बावजूद इस मार्ग पर उड़ान चलती रही

ये खबर भी पढ़ें…
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हवाई सुविधा जल संघर्ष समिति ने एयरलाइन कंपनी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बताया कि मार्च में बुकिंग कराए हुए लोग अप्रैल में यात्रा तो किये पर उसके बाद उड़ान में यात्रियों की संख्या एकदम से गिरी। अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 के चार महीनों में 33 ही उड़ानों में केवल 571 यात्री कोलकाता गए अर्थात यात्रियों की संख्या 1335 से 764 यात्री घटकर 571 रह गई।

अब इस घटी हुई संख्या का हवाला देकर राज्य शासन विमानन निदेशालय ने एलाइंस एयर को बिलासपुर कोलकाता फ्लाइट बंद करने के निर्देश दे दिए हैं । आज के बाद अब यह फ्लाइट नहीं चलेगी। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इसे बिलासपुर के खिलाफ एक सोची समझी साजिश करार दिया है

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें, पहले भी बिलासपुर भोपाल और बिलासपुर इंदौर की उड़ने इसी तरह पर्याप्त यात्री रहने के बाद भी अचानक बंद की गई। बिलासपुर से जबलपुर मार्ग पर फ्लाइट पूरी तरह बंद कर दी गई। बिलासपुर प्रयागराज में अत्यधिक यात्री रहने के बाद भी उसे घटाकर सप्ताह में एक दिन कर दिया गया।

0 कोलकाता फ्लाइट बंद होने के निर्णय का कड़ा विरोध करने का लिया फैसला

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सभी बिलासपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों के द्वारा बिलासपुर के खिलाफ की जा रही साजिश से अवगत कराने का भी निर्णय लिया है। इस संदर्भ में शीघ्र ही सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि वह देश के चारों दिशाओं में कम से कम एक महानगर तक बिलासपुर से सीधी हवाई सुविधा दिए जाने की मांग पर अडिग है। बिलासपुर से कोलकाता फ्लाइट को बंद करने के निर्णय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समिति ने पुनः सुबह के समय में बिलासपुर कोलकाता फ्लाइट शुरू करने की मांग की है।