cg news/कोरबा। 18 सितंबर 2026|  छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के ग्राम जवाली में तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। हादसे में गोठान के पास मौजूद चार बैलों की भी जान चली गई

ग्राम जवाली निवासी सोनकुंवर (35) पति होरीलाल, गुरुवार दोपहर 12 बजे गोठान के पास काम कर रही थी। इसी दौरान मौसम बदला और तेज बारिश के सााथ बिजली गिर गई। बिजली गिरने से सोनकुंवर चपेट में आ गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनऔर ग्रामीण उन्हें तत्काल कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद सोनकुंवर को मृत घोषित कर दिया। आकाशीय बिजली गिरने से गोठान के पास मौजूद चार बैल की भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के वक्त मौसम अचानक बदला। तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटना हुई।

बारिश के दौरान सावधानी बरतना जरुरी

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश के दौरान गरज-चमक होने पर खुले मैदान, खेत, गोठान और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

सुरक्षित भवन या पक्के आश्रय स्थल में चले जाना चाहिए। बिजली चमकने के दौरान धातु की वस्तुओं और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखना जरूरी है। यदि आसपास कोई सुरक्षित भवन उपलब्ध नहीं है तो खुले स्थान में शरीर को यथासंभव नीचे रखते हुए पैरों को आपस में सटाकर बैठना चाहिए। समूह में खड़े होने के बजाय लोगों के बीच पर्याप्त दूरी रखना भी सुरक्षित माना जाता है। मवेशियों को भी बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थान से हटाकर सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत चार बैलों की मौत, यहाँ का मामला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.