Blood cancer reason।भारत में कैंसर के मामले हर साल तेजी से बढ़ रहे हैं. आंकड़े कहते हैं कि देश में हर 9 में से 1 इंसान को लाइफ में कभी न कभी कैंसर होने के आसार होते हैं. अगर बच्चों के लिहाज से देखें तो इनमें 0 से 14 साल की उम्र में लिंफाइड ल्यूकेमिया सबसे ज्यादा पाए जाने वाला कैंसर होता है. देखा जाए तो ल्यूकेमिया सबसे अहम चिंता है. एनसीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2025 तक कैंसर के मामलों में 2020 की तुलना में 12.8% बढ़ोतरी होने की बात कही गई थी. 2026 में प्रकाशित एक रिपोर्ट में भारत में हर साल 25,000-50,000 से ज्यादा बच्चों में ल्यूकेमिया का निदान होने का अनुमान बताया गया है.

Blood cancer reason।वहीं, सरकारी आंकड़ों और हालिया रिपोर्ट में भारत में हर साल करीब 50,000-75,000 नए छोटी उम्र होने वाले कैंसर केस का अनुमान मिलता है. डॉक्टर से जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें..

ये खबर भी पढ़ें…
घर पर बनाएं पान पेठा मिठाई, गणेश जी को लगाएं भोग…जाने रेसिपी
घर पर बनाएं पान पेठा मिठाई, गणेश जी को लगाएं भोग…जाने रेसिपी
पान जैसी दिखने वाली मिठाई आपने भी कभी न कभी जरूर खाई होगी, जिसमें मावा भरा होता है. इसे आप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. नरेंद्र अग्रवाल (वरिष्ठ सलाहकार और यूनिट प्रमुख, हेमेटो-ऑन्कोलॉजी, बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन एवं सेल्युलर थेरेपी, राजीव गांधी कैंसर संस्थान) कहते हैं कि बच्चों में कैंसर की सबसे बड़ी वजह शरीर की कोशिकाओं के डीएनए में होने वाले बदलाव यानी म्यूटेशन है. बड़ों में कैंसर अक्सर तंबाकू, शराब, मोटापे या लंबे समय तक हानिकारक पदार्थों के संपर्क से जुड़ा होता है, लेकिन बच्चों में कैंसर इन वजहों से नहीं होता.

बच्चे के बढ़ते शरीर में नई कोशिकाएं तेजी से बनती हैं, और इस दौरान DNA की कॉपी बनने में कभी-कभी छोटी गलतियां हो जाती हैं. आमतौर पर शरीर का डीएनए रिपेयर मैकेनिज्म और इम्यून सिस्टम इन गलतियों को संभाल लेता है, लेकिन कुछ अहम बदलाव ठीक न हो पाने पर समय के साथ कैंसर विकसित हो सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Electrolyte balance tips-सिर्फ पानी काफी नहीं! शरीर में इन 5 इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस भी जरूरी, डॉक्टर ने समझाया
Electrolyte balance tips-सिर्फ पानी काफी नहीं! शरीर में इन 5 इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस भी जरूरी, डॉक्टर ने समझाया
ज्यादातर लोग मानते हैं कि दिनभर में 2.5 लीटर पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट हो जाती है. हाइड्रेशन को समझने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्यादातर मामलों में बच्चों के कैंसर या ल्यूकेमिया का कोई एक तय कारण सामने नहीं आता. कुछ मामलों में जन्मजात जेनेटिक सिंड्रोम जोखिम बढ़ा सकते हैं, इसका संबंध माता-पिता की किसी गलती, खान-पान या जीवनशैली से नहीं होता. ऐसे में परिवार को खुद को दोषी नहीं मानना चाहिए.

बचपन में बोन मैरो यानी वह जगह जहां खून की नई कोशिकाएं बनती हैं, बहुत एक्टिव रहता है. बढ़ते शरीर को लगातार नई रक्त कोशिकाओं की जरूरत होने से बोन मैरो में कोशिकाएं तेजी से बनती और बंटती रहती हैं. इसी दौरान अगर कोशिकाओं की वृद्धि को नियंत्रित करने वाले जीन्स में बदलाव हो जाए, तो असामान्य श्वेत रक्त कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं और ल्यूकेमिया विकसित हो सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Green Tea : एक ही पौधे से बनती है माचा और ग्रीन टी, जान लें दोनों में क्या है अंतर?
Green Tea : एक ही पौधे से बनती है माचा और ग्रीन टी, जान लें दोनों में क्या है अंतर?
वेट लॉस के लिए ग्रीन टी काफी पसंद की जाती है तो वहीं कुछ समय से लोगों के बीच माचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ल्यूकेमिया के शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य संक्रमण या वायरल बीमारी जैसे दिखते हैं, इसलिए पहचान में देरी हो जाती है. इन लक्षणों पर नजर रखनी चाहिए:

सामान्य या बार-बार होने वाला बुखार

हाथ-पैरों में दर्द

जोड़ों और हाथ-पैरों में सूजन

गर्दन में ग्लैंड्स या गांठ का बढ़ना

पेट में तिल्ली, यानी स्प्लीन के आकार का बढ़ना

ये लक्षण मलेरिया या टीबी जैसी बीमारियों में भी दिख सकते हैं, इसलिए माता-पिता को इन्हें सिर्फ घरेलू उपचार से ठीक करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. सही कारण जानने के लिए डॉक्टर से परामर्श, शारीरिक परीक्षण और जरूरी रक्त जांच कराएं, ताकि कोई गंभीर बीमारी छूटे नहीं.

समय पर पहचान से बेहतर होता है इलाज

अगर बच्चे में कैंसर या ल्यूकेमिया का समय पर पता चल जाए, तो इलाज की सफलता की संभावना काफी बेहतर हो जाती है. ल्यूकेमिया कई मामलों में पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है. जल्दी पहचान से इलाज शुरू होते वक्त बच्चे की शारीरिक स्थिति ज्यादा कमजोर नहीं होती, जिससे जटिलताएं, साइड इफेक्ट्स और अन्य जोखिम कम हो जाते हैं, और बच्चा इलाज को नियमित व बेहतर तरीके से पूरा कर पाता है.