CG Crime News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी मुताबिक़ पुलिस ने बच्ची को भी आरोपी के कब्जे से मुक्त कर लिया है। प्रकरण में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 64(2)(एम) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीएसपी राजेश जोशी ने बताया कि बच्ची के परिजन ने 15 जुलाई को चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 12 वर्ष चार माह की नाबालिग बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीर और संवेदनशील मानते हुए अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाना स्तर पर टीम गठित कर बच्ची की तलाश और आरोपित की पतासाजी शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाई। इसी बीच आरोपित के संबंध में सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और उसके कब्जे से नाबालिग बच्ची को बरामद कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्ची से विधिवत पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, बच्ची ने बताया कि आरोपी राकेश जांगड़े उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश जांगड़े निवासी डीगोरा चरोटी थाना पथरिया जिला मुंगेली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने घटना करना स्वीकार किया।

मिली जानकारी मुताबिक़ आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.