CG News।अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र मैनपाट में शुक्रवार रात एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ तेज रफ्तार के कहर ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर मुख्य मार्ग पर रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि उसकी आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों माेटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इस हादसे में तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर थाना पुलिस की टीम बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस ने लहूलुहान हालत में तड़प रहे गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल, कमलेश्वरपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों मृतकों की शिनाख्त करने के साथ ही उनके परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.