CG News:राजधानी रायपुर में अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर 5 करोड़ की ठगी करने वाले मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने इसके पहले इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज चुकी है। आरोपियों ने मिलकर 65 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाये थे।

CG News:दरअसल, 29 जनवरी 2025 को प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि माह फरवरी 2021 को यह अपने परिवार के साथ मौसा मौसी देवेन्द्र जोशी एवं झगीता जोशी के घर आई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहां बातचीत के दौरान इसके द्वारा नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर देवेन्द्र जोशी एवं उसकी पत्नी के द्वारा बड़े अधिकारी से जान पहचान बताकर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया।

आरोपियों ने खुद को बड़े अधिकारियों से सेटिंग होना बताकर पीड़िता एवं गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी तथा अन्य से 25-25 लाख रूपये लिए। रूपये लेने के बाद नौकरी नहीं लगाकर धोखाधड़ी किये। पीड़ितों की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रकरण में विवेचना दौरान पूर्व में आरोपियान देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा एवं सोमेश दुबे को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई।

विवेचना दौरान आरोपियों द्वारा पूछताछ पर आरोपी कपिल देशलहरे एवं अन्य के साथ चैनल बनाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 65 बेरोजगारों से 5 करोड़ की ठगी करने की बात स्वीकार की। आरोपी सोमेश दुबे की पतासाजी हेतु मुखबीर जाँच की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिस पर प्रकरण में आरोपी कपिल देशलहरे को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार कर कई बेरोजगारों से फुड इंस्पेक्टर एवं अन्य विभागों में नौकरी लगाने के लिये लगभग 30 लाख रूपये लेकर स्वप्निल दुबे को देना बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिस पर आरोपी के कब्जे से 1 नग मोबाइल फोन जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

प्रकरण में अबतक लगभग 25 से अधिक पीड़ितों की पहचान किया जा चुका है एवं आरोपियों के बैंक खातों के लगभग 15 लाख रूपये होल्ड कराया गया है। प्रकरण में दस्तावेज संकलन कर अन्य आरोपियों के संलिप्त होने के संबंध में बारीकी से विवेचना किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

01. कपिल देशलहरे पिता स्व. सुन्दरलाल देशलहरे उम्र 45 साल स्थायी पता ग्राम मुजगहन, थाना गुरूर, जिला बालोद वर्तमान पता नई मंडी, मदरसा गली थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

02. देवेन्द्र कुमार जोशी पिता डॉ. बी.आर. जोशी उम्र 58 साल पता बुढ़ी माई मंदिर के पीछे, डॉ. राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर।

03. श्रीमती झगीता जोशी पति देवेन्द्र कुमार जोशी उम्र 58 साल पता बुढ़ी माई मंदिर के पीछे, डॉ. राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर।

04. स्वप्निल दुबे पिता अशोक दुबे उम्र 44 साल पता गोकुल विहार, बोरियाखुर्द पानी टंकी के पास, सामने, थाना टिकरापारा रायपुर। स्थायी पता ग्राम टेकारी, थाना मुजगहन, रायपुर।

05. नफीज आलम पिता रईस आलम उम्र 33 साल पता म.नं. 06, पुलिस चौकी मानिकपुरी के पास, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा। वर्तमान पता अमन नगर मोवा पंडरी रायपुर।

06. हलधर बेहरा पिता चक्रधर बेहरा उम्र 31 साल ग्राम बसायी पटेलपारा, म.नं. 157, थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़।

07. सोमेश दुबे पिता स्व. भरतलाल दुबे उम्र 44 साल पता ग्राम पोड़ थाना नयापारा, रायपुर। वर्तमान पता एकलब्य विद्यालय परिसर, थाना छुरा, गरियाबंद।