Cg News: रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र के एक चाॅइस सेंटर में घूसकर क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी मुताबिक आरोपियों के हमले से पीड़ित बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार का कर उनका जुलूस निकाला। इस दौरान तीनों आरोपी माफी मांगते हुए दर्द से कराहते दिखे। पकड़े गए मुख्य आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल भी जब्त की है।

बता दे कि 8 अक्टूबर की शाम 7:40 बजे प्रार्थी अमन गुप्ता चॉइस सेंटर में मौजूद था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कुणाल सिंह व उसके दो साथियों द्वारा प्रार्थी के साथ गाली-गलौज की। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने क्रिकेट बैट से उसके सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसके सिर व दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची सरोज गुप्ता के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुढ़ियारी में धारा 333, 296, 351(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 10 अक्टूबर को मुख्य आरोपी कुणाल सिंह व उसके साथी अनुराग किरनापुरे 24 वर्ष व संदीप दास 27 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल बरामद होने पर थाना गुढ़ियारी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस प्रकरण में पिस्टल एवं बजाज पल्सर N150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PR 8076 को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल जब्त किया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से कार्रवाई की गई।

मुख्य आरोपी कुणाल सिंह आदतन अपराधी है और पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रहा है। नाबालिग उम्र में भी उसके द्वारा किए गए गंभीर अपराध दर्ज है।