cg news/छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की चिखली पुलिस ने शराब पीने के लिए अवैध रूप से पैसे की मांग करने और मना करने पर बेरहमी से मारपीट करने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। दरअसल, यह पूरा विवाद 16 दिसंबर का है जब प्रार्थी चिखली स्थित शराब दुकान पहुंचा था।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहां मौजूद कुछ युवकों ने उससे शराब खरीदने और नशा करने के लिए रुपयों की मांग शुरू कर दी। जब प्रार्थी ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने अपना आपा खो दिया और गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं।

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल चिखली पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 296, 115(2), 351(2), 119(1) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआती जांच में पुलिस ने मुख्य आरोपियों में से एक विजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन उसके दो साथी अविनाश साहू और छगनलाल पटेल उर्फ मोनू पटेल वारदात के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चिखली पुलिस स्टाफ द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई थी, जो लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सक्रियता के आधार पर दोनों फरार आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी अविनाश साहू, जो शांतिनगर वार्ड नंबर 11 का निवासी है, उसे पुलिस ने घुमका क्षेत्र से हिरासत में लिया। वहीं, दूसरे आरोपी छगनलाल पटेल को चिखली वार्ड नंबर 10 से पकड़ा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अभिरक्षा में कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट और पैसे मांगने की बात स्वीकार कर ली है। पर्याप्त सबूत मिलने और आरोपियों द्वारा जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया