Bijapur News:बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है. यहाँ नक्सलियों ने एक आत्मसमर्पित नक्सली की बेरहमी से हत्या कर दी. धारदार हथियार से मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या से दहशत फ़ैल गयी है.

Bijapur News:मामला जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के एर्रापल्ली गांव का है. वारदात शुक्रवार, 26 दिसम्बर की रात को हुई है. मृतक की पहचान पुनेम बुदरा (28) पुत्र जोगा के रूप में हुई है. जो एर्रापल्ली गांव में रहता था. नक्सलियों ने बेरहमी से पुनेम बुदरा की हत्या कर दी. धारदार हथियार से उसे मार डाला.

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
Raipur/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bijapur News:जानकारी के मुताबिक़, पुनेम बुदरा आत्मसमर्पित नक्सली था. जिसने वर्ष 2022 में सुकमा जिले में नक्सल संगठन के सामने आत्मसमर्पण किया था. आत्मसमर्पण करने के बाद से वह मई-जून 2025 से एर्रापल्ली गांव में रहता था. वह खेती किसानी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालता था.

नक्सलियों को शक था वह मुखबिरी का काम करता है. इसी शक में शुक्रवार बात को जब वह अपने घर में सो रहा था तभी नक्सली उसके घर में घुस आये. नक्सलियों ने पुनेम बुधरा को पकड़कर घर से बाहर निकाला और उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद नक्सली वहां से भाग निकले.

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 हजार 783 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद हड़कंप मच गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. बताया जा रहा है पुनेम बुदरा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुल्हाड़ी से हत्या की गयी है. जांच की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.