देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक अहम अलर्ट जारी किया है। बैंक ने सूचित किया है कि 15 अक्टूबर (बुधवार) को निर्धारित समय के दौरान UPI सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

बैंक के अनुसार, यह बंदी रात 12:15 बजे से 1:00 बजे तक (45 मिनट) के लिए रहेगी। इस दौरान ग्राहक यूपीआई के जरिए लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
15 अक्टूबर को 45 मिनट ठप रहेगी SBI की UPI सेवा, बैंक ने जारी किया अलर्ट – ग्राहक पहले निपटा लें जरूरी काम
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसबीआई ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर साझा की है। बैंक ने बताया कि यह अस्थायी रुकावट शेड्यूल मेंटेनेंस गतिविधियों के कारण होगी। इस दौरान सिस्टम अपडेट और तकनीकी सुधार कार्य किए जाएंगे ताकि भविष्य में ग्राहकों को और भी तेज़ व सुरक्षित डिजिटल सेवाएं मिल सकें।

बैंक ने कहा है कि यह मेंटेनेंस नॉन-पिक आवर्स यानी देर रात के समय में रखा गया है, ताकि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम पड़े। फिर भी, जिन ग्राहकों को इस दौरान यूपीआई से ट्रांजेक्शन करना है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी भुगतान पूरे कर लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसबीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि यूपीआई के अलावा बैंक की अन्य सेवाएं जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, NEFT, RTGS, IMPS और YONO ऐप इस दौरान सामान्य रूप से काम करेंगी।

ग्राहक चाहें तो UPI Lite का उपयोग कर सकते हैं, जो बिना इंटरनेट और पिन के छोटे लेनदेन की सुविधा देता है। इस सेवा के तहत प्रत्येक लेनदेन की सीमा ₹1,000 तक होती है और ग्राहक अपने लाइट वॉलेट में ₹2,000 तक रख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि इससे पहले 11 अक्टूबर को भी SBI ने तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण अपनी कुछ डिजिटल सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद रखा था। उस समय यूपीआई, आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं लगभग एक घंटे के लिए प्रभावित रही थीं।

बैंक ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे इस निर्धारित अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए ट्रांजेक्शन पहले ही पूरा कर लें, क्योंकि 1:00 बजे के बाद सभी सेवाएं फिर से सामान्य रूप से बहाल हो जाएंगी।