CG News-जशपुरनगर/कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कौशल विकास विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, अंत्यावसाई,उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले के युवाओं को वर्तमान रोजगार की मांग के अनुसार विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने नर्सिंग सहायक, मशीन उपकरण से संबंधित प्रशिक्षण को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के जशपुर प्रवास के दौरान हुए घोषणा को भी गंभीरता से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है.

उन्होंने नीमगांव, तपकरा में स्नेक पार्क, मयाली पर्यावरण की दृष्टि से इको जोन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बरसात के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करने के भी निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: गर्मी और उमस से जल्द मिलेगी राहत: 19 सितंबर से तेज होगी बारिश की रफ्तार, बस्तर संभाग के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी
CG: गर्मी और उमस से जल्द मिलेगी राहत: 19 सितंबर से तेज होगी बारिश की रफ्तार, बस्तर संभाग के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी
CG .छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों के सुस्त पड़ते ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. गुरुवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने अन्त्यावसाई विभाग के अधिकारी से विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी ली और जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस का कड़ा रुख: नॉर्थ जोन में अवैध शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
रायपुर .आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन करके योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ई आफिस संचालन के सारी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय कार्य अब ई आफिस के माध्यम से ही संचालित होंगे जिन अधिकारियों ने ई आफिस की प्रक्रिया शुरू नहीं की है उन्हें जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण, अनुकम्पा नियुक्ति, नॉमिनेशन विभागीय जांच, निलंबन अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी ली और प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।