Silver Ganesh Idol at Home: गणेश उत्सव के दौरान भक्त अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और पूरे श्रद्धा भाव से बप्पा की पूजा-अर्चना करते हैं. आमतौर पर गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाला यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है और अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन किया जाता है.

इस दौरान घर-घर में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते हैं और भक्त उन्हें तरह-तरह के भोग अर्पित करते हैं. हालांकि, कुछ लोग अपने घर में चांदी के गणेश जी की मूर्ति भी रखते हैं, जिसे विसर्जित नहीं किया जाता और नियमित रूप से पूजा की जाती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Mahalaxmi Vrat 2026: 15 दिन का महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, घर में इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, नोट कर लें कलश स्थापना मुहूर्त
Mahalaxmi Vrat 2026: 15 दिन का महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, घर में इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, नोट कर लें कलश स्थापना मुहूर्त
महालक्ष्मी व्रत 2026 आज से शुरू हो चुका है. 16 दिनों तक चलने वाले इस व्रत में मां लक्ष्मी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर में चांदी के गणेश जी की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ, पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. वास्तु और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चांदी की प्रतिमा को घर में रखने से धन-समृद्धि, सुख-शांति और तरक्की से जुड़े लाभ प्राप्त होने की मान्यता है. लेकिन चांदी के गणेश जी रखने से पहले उनकी सही दिशा, सूंड की स्थिति और पूजा के नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है.

  • धन और समृद्धि:- वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, चांदी की मूर्ति घर में रखने से धन लाभ और सुख-समृद्धि बढ़ती है.
  • यश और मान-प्रतिष्ठा:- चांदी के गणेश जी की स्थापना और पूजा से जीवन में यश व प्रसिद्धि आकर्षित होती है.
  • नकारात्मकता का नाश:- चांदी को एक पवित्र धातु माना गया है, जो घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर शांति स्थापित करती है.
  • धन और बरकत:- चांदी को चंद्रमा और शीतलता का प्रतीक माना जाता है. घर में चांदी के गणेश जी रखने से तिजोरी हमेशा भरी रहती है और धन की आवक बढ़ती है.
  • कर्ज से मुक्ति:- ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, चांदी के खड़े हुए गणेश जी की पूजा करने से बार-बार होने वाले पैसों के नुकसान और कर्ज के बोझ से राहत मिलती है.
  • कलेश का अंत:- चांदी की मूर्ति की आराधना से घर का आपसी कलह समाप्त होता है और शांति बनी रहती है.
  • करियर और कारोबार में तरक्की:- नई नौकरी, व्यापार में मुनाफा और उन्नति के मार्ग खुलते हैं.

चांदी के गणेश जी रखने के नियम

दिशा:- इसे हमेशा घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) या पूजा घर में उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके रखना सबसे अच्छा माना जाता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Guru Nakshatra Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति 20 सितंबर को अश्लेषा नक्षत्र में करेंगे गोचर,किन राशियों पर रहेगा गुरु गोचर का शुभ प्रभाव?
Guru Nakshatra Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति 20 सितंबर को अश्लेषा नक्षत्र में करेंगे गोचर,किन राशियों पर रहेगा गुरु गोचर का शुभ प्रभाव?
देवगुरु बृहस्पति 20 सितंबर को अश्लेषा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस परिवर्तन से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूंड की दिशा:- घर के लिए ऐसी मूर्ति चुनें जिसकी सूंड बाईं ओर मुड़ी हो. दाईं सूंड वाले गणेश जी के नियम कड़े होते हैं.

नियमित पूजा:- अगर आप चांदी की मूर्ति रखते हैं, तो विधि-विधान के साथ रोज उनकी पूजा और भोग (जैसे मोदक या लड्डू) का ध्यान रखें.

ये खबर भी पढ़ें…
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी पर किया है व्रत, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अन्यथा नहीं मिलेगा फल!
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी पर किया है व्रत, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अन्यथा नहीं मिलेगा फल!
राधा अष्टमी के दिन पूजा करते समय कुछ गलतियों से बचना जरूरी माना जाता है. कहते हैं कि इन वर्जित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थान:- मूर्ति को कभी भी बाथरूम के पास, सीढ़ियों के नीचे या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए.

तिजोरी में स्थापना:- कई लोग इन्हें व्यापार में तरक्की के लिए अपनी दुकान के गल्ले या तिजोरी में भी रखते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. Cgwall इसकी पुष्टि नहीं करता है.