Transfer 2026।उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मिली जानकारी मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक साथ 13 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (Transfer 2026) किया है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी (वी./रा.) कुशीनगर पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ पर पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा सचिन, अपर नगर आयुक्त समेत अन्य कई पदों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। 19 सितंबर को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 19 सितंबर को राज्य सरकार ने जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news- माँ बगलामुखी मंदिर दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते बरसाती नाले में बही, 8 की मौत
Mp news- माँ बगलामुखी मंदिर दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते बरसाती नाले में बही, 8 की मौत
आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास उस समय चीख पुकार मच गई जब लोगों ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीसीएस अधिकारी दिनेश, मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ को स्थानांतरित करके अपर जिला अधिकारी नगर अयोध्या पद पर भेजा गया है। कानपुर नगर के अपर जिला अधिकारी पद की जिम्मेदारी सौरभ सिंह को सौंपी गई है। इससे पहले वह अपर नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा पद पर कार्यरत थे। अपर जिला अधिकारी (वी./रा.) कासगंज पद पर आलोक कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है। पहले वह अपर जिला अधिकारी नगर कानपुर नगर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

उपनिदेशक (प्रशासन) आयुर्वेद निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ पद पर जितेंद्र कटारिया को नियुक्त किया गया है, जो पहले उप जिला अधिकारी प्रतापगढ़ पद पर कार्यरत थे। अपर जिला अधिकारी चित्रकूट और उपसंचालक चकबंदी चित्रकूट पद पर पीसीएस अधिकारी कंचन को नियुक्त किया गया है, जो पहले उप जिला अधिकारी मथुरा पद पर कार्यरत थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Mp news -दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत पति ने कुल्हाड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर हिमांशु कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है, जो पहले प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

खबर है कि इससे पहले बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर पीसीएस अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव कार्यरत थी, जिन्हें स्थानांतरित करके उपनिदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज पद पर भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
UPI News- UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर विरोध तेज, सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन, इस दिन No UPI Day मनाने का ऐलान
UPI News- UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर विरोध तेज, सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन, इस दिन No UPI Day मनाने का ऐलान
देशभर में UPI पेमेंट पर चार्ज के खिलाफ अब विरोध तेज होता जा रहा है। जिसका असर अब मध्यप्रदेश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी मुताबिक मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ पद पर अजय कुमार त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है, जो पहले उपनगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर पद पर कार्यरत थे। उप जिला अधिकारी भदोही पद पर कार्यरत मानसिंह को अपर नगर निगम अपर नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर पद पर भेजा गया है।

सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद की जिम्मेदारी सूरज कुमार यादव को सौंपी गई है, जो पहले विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ पर कार्यरत थे। निधि डोडवाल, उपजीलाधिकारी बरेली को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ पर पर नियुक्त किया गया है।