cg news-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर होली के दिन हुये भीषण सड़क हादसे में भिलाई की बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की मौत हो गई थी।

अब इस भयावह हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो में कार की स्वीड काफी तेज थी। कार पहले तो डिवाइडर से टकराई फिर अनियंत्रित होकर हवा में पांच बार पलटी खाते हुये सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप के बोर्ड से जा टकराई।

हादसे के बाद कार का गेट अचानक खुला और उसके अंदर से ऋचा कौशिक 15 फिट हवा में उछलकर सीधे पेट्रोल पंप के पास जा गिरी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के तत्काल बाद ही पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारी कार के पास पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान कार में चार लोग सवार थे।

पुलिस मौके पर पहुंचकर चारों को गंभीर हालत में रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान ऋचा की मौत हो गई। वहीं, मयंक यादव, आयुष यादव, हर्ष यादव का उपचार अस्पताल में जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च होली के दिन ऋचा कौशिक अपने तीन दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए अंजोरा स्थित ढाबे में गई थी। सभी खाना खाने के बाद वापस भिलाई लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ़्तार कार दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद अनियंत्रित होकर कार पांच बार पलटी खाते हुये पेट्रोल पंप के बोर्ड से टकरा गई।

इसी बीच कार का गेट खुला और अंदर बैठी ऋचा 15 फिट हवा में उछलकर पेट्रोल पंप के पास जा गिरी। कार सवार चारों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान ऋचा की मौत हो गई। फिलहाल मामले पुलिस की जाँच जारी है।