CG News/रायगढ़। थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बनेकेला में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय फागुलाल राठिया के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहित कोरवा को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पत्नी पंचमी कोरवा के साथ मिलकर फागुलाल की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर से पंजाब और अब असम तक, चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी; अरविंद शुक्ला बने लोकसभा उपचुनाव के पर्यवेक्षक
बिलासपुर से पंजाब और अब असम तक, चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी; अरविंद शुक्ला बने लोकसभा उपचुनाव के पर्यवेक्षक
बिलासपुर...कांग्रेस संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुके पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ला को अब असम लोकसभा उपचुनाव के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी रोहित कोरवा (19 वर्ष) और उसकी पत्नी पंचमी कोरवा (37 वर्ष) ने बताया कि घटना की रात फागुलाल उनके घर आया था। खाना खाने के बाद उसने नशे की हालत में अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं और झगड़ा करने लगा। इस पर रोहित और पंचमी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो दोनों ने मिलकर उसे खींचते हुए भेड़ीमुडा मार्ग की ओर ले गए।

वहां पर दोनों ने मिलकर फागुलाल की हाथ-मुक्कों से पिटाई की और फिर एक बड़े पत्थर से उसके सिर, चेहरे और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Cricket News- अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक पारी पर युवराज सिंह का रिएक्शन, दिया खास संदेश, बोले- जब लोग आप पर पत्थर फेंकें तो..
Cricket News- अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक पारी पर युवराज सिंह का रिएक्शन, दिया खास संदेश, बोले- जब लोग आप पर पत्थर फेंकें तो..
भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। श्रेयस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सने कपड़े और अन्य अहम सबूत जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2025 के तहत धारा 103(1),3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
mp news-इंदौर में 1.43 करोड़ रुपये की ठगी का मामला, व्यापार में निवेश का झांसा देकर हड़पी रकम, दो आरोपी गिरफ्तार
mp news-इंदौर में 1.43 करोड़ रुपये की ठगी का मामला, व्यापार में निवेश का झांसा देकर हड़पी रकम, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ठग तरह-तरह के लालच और झांसे देकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक राजू तिग्गा, सुरेश मिंज और महिला ग्राम कोटवार की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने टीम को त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से मामले को सुलझाने के लिए सराहना की।