CG News/मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही हैं. पिछले दो महीने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. यही नहीं पिछले एक वर्ष से आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन का किराया भी बकाया है. भुगतान लंबित होने के कारण अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना एक समस्या है.

अपनी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, लेकिन करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बावजूद उनकी कलेक्टर संतन देवी जांगड़े से मुलाकात नहीं हो सकी.

ये खबर भी पढ़ें…
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और भागे बिहार ; पुलिस ने किया पीछा.. 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे नाराज और मायूस महिलाओं को बिना मुलाकात किए लौटना पड़ा.आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नियमित मानदेय नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है.

अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि उन्हें विश्वास था कि जिले की महिला कलेक्टर उनकी बात गंभीरता से सुनेंगी, लेकिन दो घंटे तक इंतजार के बाद भी मुलाकात का अवसर नहीं मिला. इससे महिलाओं में गहरी निराशा देखने को मिली. उनका कहना था कि जब एक महिला अधिकारी ही महिलाओं की समस्याएं सुनने के लिए समय नहीं निकाल सकीं तो उनकी परेशानी किसके सामने रखी जाए.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर से मुलाकात नहीं होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को बताया. कार्यकर्ताओं ने मानदेय और भवन किराए के लंबित भुगतान को तत्काल जारी कराने की मांग की. जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष संतोषी राजवाड़े ने कहा कि यदि जल्द ही मानदेय और भवन किराए का भुगतान नहीं किया गया तो कार्यकर्ताओं को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार और प्रशासन को इस समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए.