CG News।बेमेतरा।छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दाढ़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हेमाबंद में अटल ज्योति योजना के तहत स्थापित ट्रांसफार्मर के फटने से बड़ा हादसा हो गया.

Cg news।ट्रांसफार्मर का ‘डीओ’ (Drop Out Fuse) चढ़ाते समय हुए अचानक विस्फोट में तीन किसान आग की लपटों में आकर बुरी तरह झुलस गए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
छत्तीसगढ़ में फर्जी शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाली सहायक ग्रेड-3 को डीईओ ने निलंबित कर दिया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हेमाबंद में अटल ज्योति योजना का ट्रांसफार्मर बंद होने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना दाढ़ी स्थित बिजली सब-स्टेशन को दी.

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
CG Teacher News: सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, सब-स्टेशन से जवाब मिला कि वर्तमान में मिस्त्री (तकनीशियन) उपलब्ध नहीं है और उसके आने के बाद ही ट्रांसफार्मर सुधारा जाएगा.

बिजली गुल होने से परेशान होकर ग्राम मोहतरा निवासी तीन किसान—ईश्वर पटेल, छन्नू चंद्राकर और राधेश्याम चंद्राकर खुद ही समस्या दूर करने पहुंचे.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
Durg News: दुर्ग में चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर लाइन बंद करवाई और जैसे ही ‘डीओ’ चढ़ाने की कोशिश की, अचानक ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ और भीषण आग लग गई. तीनों किसान इस आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए.

ग्राम मोहतरा निवासी किसान रामकुमार पटेल ने बिजली विभाग के मैदानी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

उन्होंने बताया कि दाढ़ी सब-स्टेशन में बिजली समस्याओं की शिकायत के लिए फोन करने पर कर्मचारी अक्सर कॉल रिसीव नहीं करते और न ही समय पर सुधार कार्य करने गांव आते हैं. मजबूरी में ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करनी पड़ती है.

घटना के तुरंत बाद झुलसे हुए तीनों किसानों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक बताते हुए रायपुर रेफर कर दिया.