CG News/कोरबा। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का पहली बार ऊर्जा नगरी कोरबा आगमन हुआ, लेकिन यह दौरा उनके लिए कड़वे अनुभवों से भरा रहा। कार्यक्रम के बाद बीती देर रात हुए हंगामे में सपना चौधरी और उनकी टीम पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। पुलिस की समय पर पहुंच और जश्न रिसोर्ट के मालिक करणदीप की मदद से सपना और उनकी टीम की जान बच सकी।

सपना चौधरी ने पुलिस को बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह अपने कमरे में आराम कर रही थीं, तभी चार लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी और उनकी टीम से मारपीट की। सपना के अनुसार, भीड़ जुटाकर उन्हें डराने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के बाद जश्न रिसोर्ट के मालिक करणदीप ने चारों आरोपिताें के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि आरोपिताें ने सपना चौधरी की टीम से कार्यक्रम में अधिक पैसे लेने का आरोप लगाकर मारपीट की और जब रोका गया तो रिसोर्ट में तोड़फोड़ कर सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर और 10 रुपये नकद लूट लिया।

लगभग सात लाख रुपये के नुकसान की बात कही गई है। साथ ही करणदीप ने अपने भाई और स्टाफ के साथ मारपीट की भी शिकायत दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि सपना चौधरी का लगभग ढाई घंटे का कार्यक्रम महज एक घंटे में ही खत्म करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान भारी अव्यवस्थाएं और हुल्लड़बाजी देखी गई। स्टेज पर नोट फेंकने की हरकतों से नाराज होकर सपना चौधरी कई बार दर्शकों से शालीनता बनाए रखने की अपील करती नजर आईं। कुछ लोग तो स्टेज पर चढ़ने की कोशिश भी करते रहे। इन अव्यवस्थाओं के बीच सपना ने मुश्किल से तीन-चार गानों पर परफॉर्म किया और मंच छोड़ दिया।

हंगामे के बाद देर रात दोनों पक्ष थाना कोतवाली पहुंचे, जहां काउंटर केस दर्ज किया गया। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जश्न रिसोर्ट में हुए घटनाक्रम की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी शीघ्र दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.