Kia Carens/अगर आपकी बड़ी फैमली है और आप अपने लिए एक नई 7 सीटर कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि Kia ने भारतीय बाजार में अपनी Carens और Carens Clavis के फैक्ट्री-फिटेड CNG मॉडल को लॉन्च कर दिया है. यानी सीएनजी सिस्टम कंपनी ने खुद गाड़ी में लगाया है, बाहर से लगवाने की जरूरत नहीं होगी. Kia Carens CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.12 लाख रुपये है, जबकि Carens Clavis CNG की कीमत 12.39 लाख रुपये से शुरू होती है. इन गाड़ियों के साथ Kia ने 7-सीटर MPV सेगमेंट में CNG का ऑप्शन भी दे दिया है.

Kia Carens और Clavis CNG की कीमत

ये खबर भी पढ़ें…
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
करीब नौ लाख में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO REVX Edge! मिलेगा पैनोरामिक सनरूफ और भी बहुत कुछ
महिंद्रा ने XUV 3XO REVX Edge को 9.39 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें पेट्रोल और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Kia Carens CNG सिर्फ Premium (O) वेरिएंट में मिलेगी. इसकी कीमत 12.12 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, Carens Clavis CNG को दो वेरिएंट में पेश किया गया है. इसके HTE वेरिएंट की कीमत 12.39 लाख रुपये और HTE (O) की कीमत 13.35 लाख रुपये है. ये सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं. दोनों गाड़ियों के CNG मॉडल अपने पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट के मुकाबले 1 लाख रुपये महंगे हैं.

अगर दूसरी CNG MPV से तुलना करें, तो Maruti Ertiga CNG की कीमत 10.94 लाख से 12 लाख रुपये के बीच है. Toyota Rumion CNG 11.69 लाख रुपये में आती है, जबकि Maruti XL6 CNG की कीमत 12.61 लाख रुपये है.

ये खबर भी पढ़ें…
XUV 3XO- लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स
XUV 3XO- लोगों को खूब पसंद आ रही Mahindra की ये SUV! सेफ्टी के लिए मिलते हैं कई फीचर्स
Mahindra XUV 3XO ने ढाई साल से कम समय में 2.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है. SUV में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंजन और गियरबॉक्स में क्या मिलेगा?

Carens और Carens Clavis CNG दोनों में 1.5-लीटर स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे CNG पर चलने के हिसाब से तैयार किया गया है. CNG मोड में यह इंजन 96 hp की पावर और 123 Nm का टॉर्क देता है. पेट्रोल मॉडल के मुकाबले इसमें 19 hp कम पावर और 21 Nm कम टॉर्क मिलता है.

ये खबर भी पढ़ें…
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
नई Tata Sierra Legend Series हुई लॉन्च, जाने कीमत! नए वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Tata Sierra Legend Series ₹11.99 लाख से लॉन्च हुई है. इसमें पांच वैरिएंट्स, नए कलर और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. इंजन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन दोनों CNG गाड़ियों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. पेट्रोल मॉडल में iMT और DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन भी मिलते हैं, लेकिन CNG वेरिएंट में ये विकल्प नहीं हैं. कंपनी ने अभी CNG मॉडल का आधिकारिक माइलेज नहीं बताया है. इसलिए फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि ये एक किलो CNG में कितने किलोमीटर चलेंगी.

CNG टैंक कहां लगाया गया है?Kia Carens

इन दोनों गाड़ियों में 60-लीटर का CNG टैंक बूट के नीचे लगाया गया है. इसके साथ पेट्रोल सिस्टम भी मौजूद रहेगा. टैंक की वजह से गाड़ी में सामान रखने की जगह कुछ कम हो जाती है. तीनों रो इस्तेमाल करने पर बूट स्पेस 216 लीटर से घटकर 116 लीटर रह जाता है. हालांकि, गाड़ी के नीचे लगा स्पेयर व्हील अपनी जगह पर बना रहता है. ड्राइवर को पेट्रोल और CNG के बीच बदलाव करने के लिए स्विच मिलेगा. 4.2-इंच के रंगीन TFT स्क्रीन पर CNG से जुड़ी बची हुई दूरी की जानकारी भी दिखाई जाएगी.

सस्पेंशन और ब्रेक में भी हुए बदलाव

CNG टैंक लगने से गाड़ी का वजन बढ़ता है. इसे ध्यान में रखते हुए Kia ने सस्पेंशन को दोबारा सेट किया है. कंपनी ने आगे के डिस्क ब्रेक को 16-इंच यूनिट में अपग्रेड किया है और R16 व्हील दिए हैं. इंजन को भी CNG के हिसाब से दोबारा ट्यून किया गया है, ताकि गाड़ी चलाते समय उसके प्रदर्शन पर कम असर पड़े. CNG से जुड़े इन बदलावों के अलावा, गाड़ियों के फीचर्स काफी हद तक उनके पेट्रोल वेरिएंट जैसे ही हैं. इस लॉन्च के साथ Kia भी उन कंपनियों में शामिल हो गई है, जो 7-सीटर MPV में फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प दे रही हैं.Kia Carens