CG News/रायपुर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच में छत्तीसगढ़ कनेक्शन सामने आया है। राज्य साइबर सेल ने ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में भेजकर ठिकाने लगाने वाले कथित स्पीलर सेल के सदस्य मिथलेश जायसवाल (33), निवासी मुंगेली को कबीरधाम से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मिथलेश ट्रैक्टर-ट्रॉली की बॉडी बनाने का काम करता है।

मामले में उसका भाई गिरजा जायसवाल फरार बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Highcourt News- पत्नी को सांवला और मोटा कहने का आरोप, फिर मांगा तलाक…हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की
CG Highcourt News- पत्नी को सांवला और मोटा कहने का आरोप, फिर मांगा तलाक…हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में तलाक को लेकर एक रोचक मामला आया। पति ने इसलिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों भाइयों ने कथित साइबर ठगी की रकम को हासिल करने के लिए मां एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी बनाई थी। इसी कंपनी के नाम पर बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया गया था। पुलिस के अनुसार, सीए अशोक विजयवर्गीय से ठगी गई रकम में से 25 लाख रुपए इस खाते में पहुंचे थे।

पुलिस की जांच के मुताबिक, खाते में रकम आने के बाद गिरजा जायसवाल ने 10 लाख रुपए चेक के जरिए निकाले, जबकि एक लाख रुपए मिथलेश के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। बाकी रकम अलग-अलग खातों में भेजे जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब इन लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े अन्य खातों की भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में मिथलेश ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई मुंगेली में ट्रैक्टर-ट्रॉली की बॉडी बनाने का कारोबार करते हैं। पुलिस के अनुसार, कारोबार से होने वाली कम आय के चलते दोनों कुछ समय पहले साइबर ठगी के नेटवर्क के संपर्क में आए।

इसके बाद उन्होंने फर्जी कंपनी के नाम पर दो करंट खाते खुलवाए। जांच में सामने आया कि एक खाते में अशोक विजयवर्गीय से ठगी गई रकम पहुंची थी, जबकि दूसरे खाते में हरियाणा से जुड़े एक साइबर फ्रॉड की रकम आने की जानकारी मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह मामला तब सामने आया जब ग्वालियर के 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट और चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय साइबर ठगी का शिकार हुए। आरोप है कि साइबर ठगों ने करीब सात महीने के दौरान उनसे 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की रकम निवेश के नाम पर हासिल कर ली।

बताया गया कि शुरुआत में एक महिला ने वॉट्सऐप के जरिए विजयवर्गीय से संपर्क किया और उन्हें यूएसडीटी तथा बिटकॉइन ट्रेडिंग के नाम पर एक फर्जी ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा। शुरुआती निवेश के बाद पोर्टल पर मुनाफा दिखाया गया।

विजयवर्गीय ने इसमें से करीब 1.88 लाख रुपए का लाभ निकाल भी लिया, जिससे उन्हें प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता पर भरोसा बढ़ा।

इसके बाद उन्होंने अपने परिचितों और रिश्तेदारों को भी इस निवेश में शामिल किया। पोर्टल पर निवेश के साथ मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई देता रहा। जब विजयवर्गीय ने अपनी पूरी रकम निकालने की कोशिश की तो साइबर ठगों ने टैक्स, कमीशन और अन्य शुल्क के नाम पर उनसे 10.34 करोड़ रुपए अतिरिक्त जमा कराने की मांग की। इसी दौरान उन्हें संदेह हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत राज्य साइबर सेल में दर्ज कराई। जांच आगे बढ़ने पर ठगी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों के जरिए इधर-उधर किए जाने का पता चला और इसी क्रम में मुंगेली के मिथलेश जायसवाल तक पुलिस पहुंची। अब पुलिस फरार आरोपी गिरजा जायसवाल की तलाश के साथ-साथ पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और बैंक खातों की भूमिका की जांच कर रही है।