बिलासपुर…दूसरे जिले से शराब लाकर बिलासपुर में खपाने की तैयारी कर रहे दो युवकों को हिर्री पुलिस ने भोजपुरी के पास दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से देशी प्लेन मदिरा और परिवहन में इस्तेमाल सुपर स्प्लेंडर बाइक जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरगांव की तरफ से एक बाइक में शराब लेकर भोजपुरी टोल प्लाजा की ओर दो युवक आ रहे हैं। सूचना के आधार पर हिर्री पुलिस की टीम ने ग्राम भोजपुरी में कौशिक ढाबा के सामने घेराबंदी की। बाइक सवारों को रोककर तलाशी लेने पर सफेद रंग के कार्टून में देशी प्लेन शराब मिली।

जांच में कुल 18 लीटर देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है। शराब के साथ सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सीजी-28-एम-7829 भी जब्त की गई। पुलिस ने शराब को सीलबंद कर वाहन समेत अपने कब्जे में लिया।

मौके से केदार साहू, निवासी वार्ड नंबर 2, सरगांव, जिला मुंगेली और राजेंद्र साहू, निवासी वार्ड नंबर 2, सरगांव, जिला मुंगेली को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र राजपूत, आरक्षक सुखदेव प्रसाद कश्यप, जितेंद्र कुमार जगत, सूरज कुर्रे और जयप्रकाश कंवर की भूमिका रही।