CG Employee News/रायपुर। दफ्तर समेत अन्य तरह के तनाव से कुछ दिनों की राहत के लिए राज्य शासन अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के  लिए विपश्यना साधना शिविर में शामिल होने का अवसर दे रही। इसके लिए उन्हें कोई भत्ता नहीं मिलेगा लेकिन विशेष आकस्मिक अवकाश (सीएल) देगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आज एक आदेश में कहा कि अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के साथ-साथ राज्य सेवा के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य के अंतर्गत मान्यता प्राप्त विपश्यना केंद्रों द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आवासीय विपश्यना ध्यान शिविर में भाग लेने हेतु उनके संपूर्ण सेवाकाल में अधिकतम 06 (छ:) बार विशेष आकस्मिक अवकाश  स्वीकृत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary।रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवकाश की अवधि यात्रा समय सहित अधिकतम 12 (बारह) दिन की होगी।संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को आवेदन के साथ विपश्यना केंद्र द्वारा जारी पंजीकरण पत्र (एडमिशन लेटर) संलग्न करना अनिवार्य होगा।शिविर संपन्न होने के पश्चात, संबंधित केंद्र द्वारा जारी भागीदारी प्रमाण-पत्र (कंपलिशन सर्टिफिकेट) कार्यालय में प्रस्तुत करना आवश्यक होगा, अन्यथा उक्त अवधि को उनके अन्य अर्जित अवकाशों में समायोजित किया जाएगा।

यह अवकाश शासकीय कार्य की सुगमता को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Employee News- तनाव में कमी के लिए अधिकारी कर्मियों को 10 दिन की विपश्यना छुट्टी
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उक्त विशेष अवकाश की अवधि को कर्तव्य अवधि (आन ड्यूटी) माना जाएगा तथा इस अवधि का पूर्ण वेतन देय होगा। शिविर में  भाग लेने वालों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा अन्य व्यय देय नहीं होगा।CG Employee News

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की विभिन्न पर्यटन इकाइयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.