राजनांदगांव। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले अंतर्राज्यीय ठग को राजनांदगांव की कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने न केवल निवेश के नाम पर झांसा दिया, बल्कि ‘तंत्र-मंत्र’ के जरिए पैसा दोगुना करने का लालच देकर पीड़ित को अपनी जाल में फंसाया और करीब 4 करोड़ रुपये हड़प लिए।

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब कोमल साहू नामक व्यक्ति ने 17 अक्टूबर 2025 को मानसिक तनाव के चलते जहर सेवन कर लिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मर्ग जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जब पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल डेटा की गहराई से जांच की, तो परतें खुलती चली गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद अजीज खान ने कोमल साहू को शेयर मार्केट में निवेश और तंत्र-मंत्र के जरिए पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 4 करोड़ रुपये की ठगी की थी। भारी कर्ज और आरोपी द्वारा रकम वापस न करने के कारण कोमल अत्यधिक मानसिक दबाव में थे, जिसके चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का पीछा करते हुए आरोपी की लोकेशन इंदौर में ट्रेस की। 3 अप्रैल 2026 को घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद अजीज खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने नकद और अलग-अलग बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये प्राप्त किए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 17 अप्रैल 2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और उनके विरुद्ध साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस बड़ी कामयाबी में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मिलन सिंह और सायबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस घटना के बाद राजनांदगांव पुलिस ने आम जनता के लिए चेतावनी भी जारी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.