LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर निकाय चुनाव में भाजपा का वर्चस्व…तखतपुर में लहराया कांग्रेस का परचम..पढ़ें किस विधायक ने कटवाया था विजय भॉ का टिकट

गुटबाजी की वजह से कांग्रेस को मिली शर्मनाक हार

बिलासपुर—बिलासपुर जिले के सात निकायों में 11 फरवरी को मतदान किया गया। सातों निकायों को मिलकर जिले में कुल 54 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया। 15 फरवरी को सातों निकायों का परिणाम अब सामने आ गया है। तखतपुर नगर पालिका और बोदरी नगर पंचायत को छोड़कर पांच निकायों पर मेयर अध्यक्ष पद के साथ भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। तखतपुर पालिका में कांग्रेस ने बहुतम के साथ अध्यक्ष पद हासिल किया है। बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद आम आदमी पार्टी के खाते में दर्ज हुआ है। यद्यपि बहुमत कांग्रेस का है। पढ़ें सातों निकायों की वस्तुस्थिति —–

1) बिलासपुर नगर निगम

बिलासपुर नगर निगम के सत्तर वार्ड और मेयर पद के लिए जनता ने 11 फरवरी को मतदान किया। मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी एल पद्मजा ने रिकार्ड तोड़ हासिल की। भाजपा के 49, कांग्रेस के 19 और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया।

2)तखतपुर नगर पालिका

 तखतपुर नगर पालिका के लिए 11 फरवरी को अध्यक्ष पद समेत 15 सदस्यीय टीम के लिए जनता ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की रविन्दर कौर ने जीत हासिल किया। कांग्रेस के 9 और भाजपा के 6 पार्षद प्रत्याशियों तो जनता से आशीर्वाद मिला है।

3)बिल्हा नगर पंचायत

 बिल्हा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा की वन्दना जेन्ड्रे को जीत मिली है। इसके अलावा 10 भाजपा के और 5 पार्षद कांग्रेस के जीतकर आए हैं।

4) बोदरी नगर पंचातत

बोदरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है। कांग्रेस से बगावत कर आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले विजय वर्मा ने अध्यक्ष पद हासिल किया है। इसके अलावा नगर पंचायत चुनाव में चार सीट आप को, 9 सीट भाजपा और दो पार्षद सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।

            जानकारी देते चलें कि विजय वर्मा चुनाव से पहले तक कांग्रेस के चर्चित और वरिष्ठ नेता रहे। कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए उनका टिकट फायनल भी हुआ। लेकिन ठीक समय पर उनका नाम काट दिया गया। विजय वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ तत्काल आम आदमी पार्टी का दामन थामा। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़कर जीत हासिल किया।

          बताया जा रहा है कि विजय वर्मा का बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पिछली बार जब तब मोर्चा खोला। उन्होने सीएमओ पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। टिकट बंटवारे के समय सीएमओ ने अपने भाई बलौदा बाजार कांग्रेस विधायक के माध्यम से विजय वर्मा का कांग्रेस से टिकट कटवा दिया। इसके बाद विजय वर्मा ने आप में शामिल होकर ना केवल जीत हासिल किया है। बल्कि सीएमओ के लिए समस्या भी बढ़ा दिया है।

5) मल्हार नगर पंचायत

मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी धनेश्वरी कैवर्त की जीत हुई है। यहां से भाजपा को 10, कांग्रेस को 04  और एक निर्दलीय ने सीट पाया है।

6) रतनपुर नगर पालिका

रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी लवकुश की जीत हुई है। पार्षद पद के लिए 08 भाजपा, 05 कांग्रेस और 02 निर्दलीय ने जीत हासिल किया है।

7) कोटा नगर पंचायत

कोटा नगर पंचायत में भी भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी को बहुमत के साथ जीत हासिल हुई है। कोटा के लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेत्री सरोज दुर्गेश का चुनाव किया है। यहां से भाजपा ने 12, कान्ग्रेस के 3 सीट पर जीत हासिल किया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close