CG Election 2025: नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में मतदान के प्रति हर वर्ग में खासा उत्साह है। दिव्यांग मतदाता भी तमाम मुश्किलों के बावजूद निर्वाचन में अपनी भागीदारी निभाने पहुंच रहे हैं। कोनी के शासकीय स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक स्कूल के मतदान केन्द्र क्रमांक 488 में मतदान करने दिव्यांग 62 वर्षीय श्रीमती मीनू सिंह अपने परिवार के साथ पहुंची।

CG Election 2025।मीनू सिंह ने मतदान कर सभी से अपील की कि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मतदान को लेकर द्विव्यांगों के साथ ही बुजुर्गो में भी उत्साह देखने को मिला। कोनी के शासकीय प्राथमिक स्कूल स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 484 में मतदान देने पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग मिलऊ दास ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। जिसका उपयोग सभी को करना चाहिए।

श्री मिलऊ दास कोनी के रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 68 के निवासी हैं। इसी वार्ड की रहने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती नाजिमा अली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सभी से मतदान की अपील की। 77 वर्षीय बुजुर्ग श्री रामप्रसाद यादव ने अपनी पत्नी के साथ मिशन स्कूल स्थित मतदान केन्द्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले के डीपी लॉ कॉलेज के मतदान केंद्र क्रमांक 413 में पहली बार मतदान करने आई युवा मतदाता प्रियांशी सिन्हा वोट डालने के लिए उत्सुक थी। प्रियांशी ने लाइन में खड़े होकर वोट डालने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार किया।

प्रियांशी ने कहा कि वह पहली बार वोट डाल रही है, और बहुत खुश है क्योकि मेरे पास अपना प्रतिनिधि चुनने की निर्णायक शक्ति है। वोट देना हमारा कर्तव्य है और सभी को अपने वोट का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए। इसी तरह छात्रा निधि गुप्ता, समीक्षा भोसले और मानसी यादव ने पहली बार मतदान किया। इसी तरह महामाया टेक्निकल कॉलेज रतनपुर के युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में अपनी भागीदारी निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जले में आज संपन्न हुये नगरीय निकाय चुनाव के मतदान में मतदाताओं में उत्साह देखा गया। जिले के सभी सात नगरीय निकायों में मतदाता सुबह से कतारबद्ध होकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए पेयजल, व्हील चेयर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी।

मतदान करने आए मतदाताओं में अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। युवा मतदाता, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। रतनपुर के मतदान केंद्र खईय्या पारा के प्राथमिक स्कूल में केन्द्र क्रमांक 26 में मतदान करने पहुंचे  यासमीन खान और उनके पति जमील खान ने कहा कि हमने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किया है और सभी को अपना मतदान अवश्य करना चाहिए।

रतनपुर के पुराना बस स्टैण्ड हाई स्कूल के केन्द्र क्रमांक 260 में अपना मतदान करने पहुंचे दृष्टिबाधित दिव्यांग युवा मतदाता निलेश सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने पहली बार मतदान किया है, जिसमेे उनके सहयोग के लिए सहायक भी मौजूद था। इस सुविधा से वे सरलता से मतदान कर सके।

रतनपुर के मतदान केन्द्र शहीद नूतन सोनी उच्चतर माध्यमिक स्कूल के मतदान केन्द्र क्रमांक 17 में मतदान देने पहुंची 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामकुमारी बाई और दिव्यांग भागमती बाई ने कहा कि वे अपने वोट का इस्तेमाल कर काफी खुश हैं।

रतनपुर के ओछिनापारा और नवापारा के मतदान केन्द्रों में भी बड़ी संख्या में लोग अपना मतदान करने पहुंचे।