CG Election 2025-अंबिकापुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान दलों की सकुशल वापसी हुई। मतदान दल नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत लखनपुर और सीतापुर नगर पंचायत में अपने-अपने क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में मतदान सामग्री जमा कर सुरक्षित स्ट्रांग रूम को विधिवत सील कर दिया गया है।

CG Election 2025-इस दौरान अभ्यार्थियों के प्रतिनिधि एवं सामान्य प्रेक्षक डॉ. संतोष कुमार देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार नायक, नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप, एसडीएम फागेश सिन्हा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी मतदान दलों को  शांतिपूर्ण मतदान के लिए बधाई दी। इसके साथ ही  स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Election 2025-निर्वाचन में जिले के नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के 48 वार्डों में कुल 1,21454 मतदाताओं में 76,764 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसमें 38,471 पुरुष, 38,287 महिला और 6 तृतीय लिंग के मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं, नगर पंचायत लखनपुर के 15 वार्डों में कुल 5692 मतदाताओं में 4,713 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 2,276 पुरुष और 2,437 महिला मतदाता शामिल रहे। नगर पंचायत सीतापुर के 15 वार्डों में कुल 6589 मतदाताओं में 5,373 मतदाताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसमें 2,639 पुरुष और 2,734 महिला मतदाताओं ने अपने  मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह नगर पालिका निगम अम्बिकापुर में 63.20 प्रतिशत, नगर पंचायत लखनपुर में 82.80 प्रतिशत और नगर पंचायत सीतापुर में 81.54 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मिलाकर जिले के तीनों नगरीय निकायों में 64.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

CG Election 2025-गौरतलब है कि नगरीय निकायों के लिए मतगणना 15 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी, जिसमें नगर निगम के महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के बीच हार-जीत का फैसला होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.