CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चली थी। 12वीं कक्षा में 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया

CG Board Result 2025।नतीजे CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर भी देख सकते हैं। बता दें कि 10वीं की परीक्षा मार्च में शुरू हुई और मार्च में ही समाप्त हुई थी।

CM विष्णु देव साय ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया. इसमें कांकेर की इशिका बाला को 99.17% और नमन कुमार को भी 99.17%मिला है.

मिली जानकारी अनुसार इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं में बच्चियों का 84.67 प्रतिशत रिजल्ट रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत उससे कम है। 12वीं का रिजल्ट 81.87 प्रतिशत रहा है। वहीं 10वीं में भी लड़कियों का प्रतिशत काफी ज्यादा रहा।छत्‍तीसगढ़ में 10वीं के 76 फीसदी बच्‍चे पास हुए, जबकि 12वीं में 81.87 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।

छात्र-छात्राओं के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. बच्चों को किसी प्रकार का तनाव होता तो नंबर पर सलाह ले सकते हैं, जहां करियर काउंसलर छात्रों के सवालों का जवाब देंगे. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 18 00 233 4636 भी जारी किया गया है.