लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेलरा में जमीन की नाप-जोख के दौरान पटवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद लखनपुर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित हल्का के पटवारी सुबोध लकड़ा तहसील कार्यालय के आदेश पर 2 जुलाई को ग्राम सेलरा में एक भूमि की नाप-जोख करने पहुंचे थे। इसी दौरान पड़ोसी भूमि स्वामी ने नापी को लेकर आपत्ति जताते हुए विवाद शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बैंक का भरोसा ही बना ठगी का हथियार: डिप्टी मैनेजर ने मोबाइल नंबर बदलकर उड़ाए 14.97 लाख
बैंक का भरोसा ही बना ठगी का हथियार: डिप्टी मैनेजर ने मोबाइल नंबर बदलकर उड़ाए 14.97 लाख
रायपुर... राजधानी रायपुर में बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलकर 14.97 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि संबंधित व्यक्ति तथा उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने पटवारी के साथ मुक्के, लात-घूंसों से मारपीट कर दी।

मारपीट के कारण भूमि की नाप-जोख का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा और पटवारी मौके से वापस लौट आए। इसके बाद उन्होंने लखनपुर थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
रायपुर/ दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
रायपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी, रायपुर में 13 अगस्त 2026 को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.