CG News।अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप तथा गर्भपात कराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीडि़ता की शिकायत पर थाना गांधीनगर में धारा 64(2)(एम), 89 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बैंक का भरोसा ही बना ठगी का हथियार: डिप्टी मैनेजर ने मोबाइल नंबर बदलकर उड़ाए 14.97 लाख
बैंक का भरोसा ही बना ठगी का हथियार: डिप्टी मैनेजर ने मोबाइल नंबर बदलकर उड़ाए 14.97 लाख
रायपुर... राजधानी रायपुर में बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदलकर 14.97 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत में बताया गया कि 18 नवंबर 2024 को बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के सुलसुली निवासी रमेश कुमार रवि ने पीडि़ता के किराये के कमरे में पहुंचकर शादी का झांसा दिया और रेप किया।

आरोप है कि गर्भ ठहरने पर आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया तथा बाद में शादी और साथ रखने से इंकार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
रायपुर/ दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पीडि़ता का विस्तृत बयान दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार रवि (23 वर्ष) निवासी सुलसुली, थाना त्रिकुंडा, जिला बलरामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नशामुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
रायपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी, रायपुर में 13 अगस्त 2026 को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.