LIVE UPDATE
Bilaspur

मारपीट से पहले ब्रेक .. कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका पर दो गिरफ्तार

शांति भंग की आहट, पुलिस ने समय रहते दबोचे दो नाम

बिलासपुर…क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद व मारपीट की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 जनवरी को थाना कोनी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साहिल खान और विकास बघेल शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों के आचरण और गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र में अशांति फैलने की संभावना थी, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त और समयबद्ध कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close