सूरजपुर (मनीष जायसवाल): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं और इस बार सूरजपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छी छलांग लगाई है। जिले में 12वीं का रिजल्ट 86.46% और 10वीं का 82.75% रहा, जो पिछले साल की तुलना में क्रमशः लगभग 14% और 11% ज्यादा है। इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन की शुरुआती तैयारी और लगातार निगरानी को अहम माना जा रहा है। कलेक्टर एस. जयवर्धने ने साल की शुरुआत से ही स्कूल शिक्षा पर फोकस किया था, जिसका असर अब परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा 12वीं की परीक्षा में जिले से 8158 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 6975 पास हुए। लड़कियों ने यहां भी बेहतर प्रदर्शन किया, उनका पास प्रतिशत 88.86% रहा जबकि लड़कों का 83.22% रहा। संकाय के अनुसार देखें तो विज्ञान में सबसे अच्छा परिणाम 91.63% रहा, इसके बाद वाणिज्य, गृह विज्ञान, कला और कृषि संकाय का स्थान रहा। 10वीं में भी यही रुझान देखने को मिला, जहां 10170 में से 8224 छात्र पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 85.54% और लड़कों का 79.22% रहा। दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -आत्मानंद स्कूल में बड़ा बवाल,शराबी शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, शिकायत करने पहुंचे छात्र को प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़
Cg news -आत्मानंद स्कूल में बड़ा बवाल,शराबी शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, शिकायत करने पहुंचे छात्र को प्रिंसिपल ने जड़ा थप्पड़
Cg news -छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में एक सनसनीखेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला प्रशासन ने इस सफलता पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है और जो छात्र अपेक्षित परिणाम नहीं ला सके, उन्हें निराश न होकर आगे मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में पूरे विभाग ने मिलकर साल की शुरुआत से ही कमियों पर काम किया और पढ़ाई की नींव मजबूत करने पर ध्यान दिया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में जिले का रिजल्ट और बेहतर होगा।

इस बार एक खास बात यह भी रही कि बोर्ड ने लंबे समय बाद अप्रैल महीने में ही परिणाम घोषित कर दिए, जबकि आमतौर पर ये मई या जून में आते थे। इससे छात्रों को आगे की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा। कुल मिलाकर यह परिणाम जिले में प्रशासन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की साझा मेहनत और बेहतर तालमेल का नतीजा माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.