बिलासपुर…रतनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी विकल्प दुबे उर्फ निक्कू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामला 30 मई 2025 का है। महामाया चौक निवासी ईशांत सारथी ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथियों संतोष और करन सारथी के साथ महामाया चौक के पास बैठकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान संकल्प दुबे उर्फ संकू, विकल्प दुबे उर्फ निक्कू और जतिन गोंड़ वहां पहुंचे। उनके पास बेसबॉल स्टीक, धारदार फरसा और मोटा बांस का डंडा था। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर करन सारथी के साथ गाली-गलौज किया। और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। हमले में करन बेहोश होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने पहुंचे ईशांत, उसके साथियों और परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई।

रिपोर्ट लिखने के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने पहले विकल्प दुबे और तरुण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। वहीं, फरार संकल्प दुबे की तलाश जारी थी।

इसी दौरान पुलिस को आरोपी विकल्प दुबे के घर आने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।