MP news/सीहोर के फ्रीगंज इलाके में सीवेज खुदाई के दौरान पानी की मुख्य पाइपलाइन टूटने से बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पिछले चार दिनों से नल पूरी तरह सूखे पड़े हैं और जल सप्लाई ठप होने से हजारों लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। मजबूरन स्थानीय निवासियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए कुओं और दूर-दराज स्थित हैंडपंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

फ्रीगंज निवासी बताते हैं कि चार दिनों से उनके इलाके में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। घर की दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च करके पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Special Train : बांद्रा से बढ़नी के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे,जाने रूट
Special Train : बांद्रा से बढ़नी के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे,जाने रूट
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने एक नया फैसला लिया है। इसके तहत अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी मुताबिक रहवासियों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस सुनवाई नहीं हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार मंडी क्षेत्र के कई वार्डों में पिछले कई महीनों से सीवेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक सड़कों को खोद देता है। खुदाई के बाद न तो पाइपों को सही तरीके से जोड़ा जाता है और न ही सड़कों की मरम्मत कराई जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP Scooty Yojana: हजारों स्टूडेंट्स को आज स्कूटी की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए योजना में क्या हुआ है बदलाव
MP Scooty Yojana: हजारों स्टूडेंट्स को आज स्कूटी की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए योजना में क्या हुआ है बदलाव
भोपाल। मध्य प्रदेश के 7,400 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को आज स्कूटी की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़कें खोदकर छोड़ देने से बारिश के दिनों में पूरे इलाके में कीचड़ और मिट्टी फैल गई है, जिससे इलाके की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। स्थानीय रहवासी विमला बाई का कहना है कि घर के ठीक सामने कीचड़ जमा होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। जब कभी नलों में पानी आता या बहता है, तो स्थिति और भी ज्यादा डरावनी हो जाती है।

मामले में नगर पालिका सीहोर के सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन के सुधार का काम तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मरम्मत का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा और क्षेत्र में पानी की सप्लाई फिर से सामान्य कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Satna News- फर्जी सिम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जाने कैसे हुआ खुलासा
Satna News- फर्जी सिम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जाने कैसे हुआ खुलासा
सतना पुलिस ने साइबर ठगों की मदद करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा ये...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.