कोरिया। कोरिया जिले में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई।

इसमें जिला पंचायत कोरिया में मोहित पैकरा को अध्यक्ष और वंदना राजवाड़े को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन की कार्यवाही पूरी हो जाने के बाद पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अध्यक्ष पद के लिए सौभाग्यवती सिंह कुसरो और मोहित राम पैकरा ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। डाले गए मतों की गणना में मोहित राम पैकरा को 6 और सौभाग्यवती सिंह कुसरो को कुल 4 मत प्राप्त हुए।

इस प्रकार मोहित राम पैकरा को पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचित घोषित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपाध्यक्ष पद पर केवल वंदना राजवाड़े ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया और वह उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वंदना राजवाड़े बैकुण्ठपुर से भाजपा विधायक भैयालाल राजवाड़े की बहू हैं ।

वहीं अध्यक्ष पद पर भाजपा के ही दो जिला पंचायत सदस्य खड़े हो गए थे जिसे भाजपा की चल रही अंदरूनी लड़ाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है । पन्द्रह सालों बाद जिला पंचायत में पुरुष वर्ग से अध्यक्ष बना है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी भी मौजूद थे ।