CG Teacher recruitment: रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय ने 854 पदों पर भर्ती निकली है। व्याख्याता के 854 पदों पर यह भर्ती की जाएगी। रिक्तियां को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने विज्ञापन भी जारी किया हैं। मालूम हो कि लंबे समय से अभ्यर्थी भर्ती को लेकर इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा रहा है।