रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 111 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की है। नाराज कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा है।

इस्तीफा देने वालों में मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के सदस्य, पूर्व पार्षद, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चोरों ने बाल आयोग के सदस्य के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस्तीफे की वजह शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना की कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की कथित उपेक्षा को बताया गया है। इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्तमान शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नौआना, पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती और कुछ स्थानीय व्यापारी नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले किस कदर बढ़ गए हैं, इसका एक मामला सामने आया है। यहां चोरों ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लंबे समय से समर्पित भाव से काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर घर बैठने पर मजबूर किया गया। इस्तीफे के पत्र में स्थानीय संगठन में परिवारवाद को बढ़ावा देने और गुटबाजी पैदा करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

अब तक इस पूरे मामले पर भाजपा जिला संगठन या शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सोलर प्लांट में तांबे के केबल पर चोरों की नजर, नाबालिग को भी बनाया साथी; तीन आरोपी गिरफ्तार
CG News- सोलर प्लांट में तांबे के केबल पर चोरों की नजर, नाबालिग को भी बनाया साथी; तीन आरोपी गिरफ्तार
cg news/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोलर प्लांट से तांबे का केबल वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.