CG News/छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक अनुशासनात्मक कार्रवाई का मामला सामने आया है, जहां कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान व्यवधान डालना और शराब के नशे में पाए जाना एक सरकारी कर्मचारी को भारी पड़ गया है.

कोयलीबेड़ा विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 रवि प्रकाश चतुर्वेदी को कलेक्टर कुन्दन कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान अनुशासनहीनता करने और मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव में बाल आयोग सदस्य के घर बड़ी चोरी, 40 मिनट में ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार
CG News-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चोरों ने बाल आयोग के सदस्य के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने अपने संस्था के प्राचार्य को विद्यालय के कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं के सत्यापन के सिलसिले में जगदलपुर जाने की जानकारी दी थी.

लेकिन इसके विपरीत वह दुर्गूकोंदल स्थित बालिका आवासीय विद्यालय पहुंच गया, जहां उस समय कलेक्टर कुन्दन कुमार औचक निरीक्षण कर रहे थे.

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले किस कदर बढ़ गए हैं, इसका एक मामला सामने आया है। यहां चोरों ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान उसने प्रशासनिक कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया, जिसके बाद उसकी संदिग्ध स्थिति को देखते हुए मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए.

प्रशासन द्वारा इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल के चिकित्सा अधिकारी से मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की गई. मेडिकल जांच रिपोर्ट में कर्मचारी द्वारा शराब सेवन किए जाने की आधिकारिक पुष्टि हो गई. जिला प्रशासन ने इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत और गंभीर कदाचार माना है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सोलर प्लांट में तांबे के केबल पर चोरों की नजर, नाबालिग को भी बनाया साथी; तीन आरोपी गिरफ्तार
CG News- सोलर प्लांट में तांबे के केबल पर चोरों की नजर, नाबालिग को भी बनाया साथी; तीन आरोपी गिरफ्तार
cg news/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोलर प्लांट से तांबे का केबल वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उसका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरहरपुर निर्धारित किया गया है, और नियमों के तहत उसे जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.