BJP Election Incharge List: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। मिली जानकारी मुताबिक BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने प्रदेश चुनाव टोली का गठन करते हुए व प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

साथ ही कई नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिसका आदेश प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कण्डेय ने जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार, भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव से पहले संगठन में अहम जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है।

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। भाजपा ने प्रदेश चुनाव टोली के गठन के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति भी की है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, के तहत संतोष पांडेय को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद, अखिलेश सोनी को प्रदेश महामंत्री, भूपेंद्र सवन्नी को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं सौरभ सिंह को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम, किशोर राय को प्रदेश संयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, प्रफुल्ल विश्वकर्मा को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मोह शिल्पकार विकास बोर्ड और पंकज कुमार झा को मीडिया सलाहकार बनाया गया है।

इसके अलावा प्रदेश सदस्य के रूप में सुनील पिल्लई को प्रदेश संयोजक आईटी सेल, मिलन कोठारी को प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया और हेमंत पाणिग्रही को प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति

इसके साथ ही पार्टी ने अलग-अलग नगरीय निकायों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। रायगढ़ जिले की नगर पंचायत तमनार के लिए लखनलाल साहू को प्रभारी बनाया गया है, जबकि संयोगिता सिंह जूदेव और जोगेश लाम्बा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धमतरी जिले की नगर पंचायत बड़ी करेली के लिए शशि पवार को प्रभारी तथा अरुण सार्वा और ज्योति चंद्राकर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह नगर पंचायत बिलाईगढ़ में अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए केदार गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। चन्द्रकुमार पटेल और अल्का चंद्राकर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। BJP ने इन नियुक्तियों के जरिए नगरीय निकाय चुनाव के लिए संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी हैं