Amit Jogi FIR: छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी एक मामले में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

अमित जोगी पर आरोप है कि, पिछले दिनों अमित ने ‘वोट चोरी’ के मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।

हालांकि कुछ वक़्त बाद अमित जोगी ने वह पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया था और माफ़ी मांगते हुए दूसरा पोस्ट लिखा था।

वही अमित जोगी के खिलाफ भाजपा के नेता लामबंद हो गए थे। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने लिखा था “मानसिक विक्षिप्त “अमित जोगी” को बिना किसी देरी के मनोपचार केंद्र में भर्ती किया जाये! सूखा नशा का असर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है अब इससे ज़्यादा नहीं झेल सकते हम लोग!”

बहरहाल रायपुर कमिश्नरेट अंतर्गत सिविल लाइंस थाने में जकाँछ नेता अमित जोगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 352, 353(2) और 356(2) के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 की 67 धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

बता दें कि, अमित जोगी के खिलाफ यह मामला रायपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की शिकायत पर दर्ज की गई है।